इंटरपर्सनल संवाद: आत्मविश्वास के साथ संवाद करना


ओवरव्यू/विवरण
लक्षित दर्शक
अपेक्षित अवधि
अध्याय उद्देश्य
पाठ्यक्रम संख्या


ओवरव्यू/विवरण
क्या आप अपने विचारों से सहकर्मियों को इसलिए अवगत नहीं कराते कि कहीं उन्हें गलत न समझ लिया जाए? क्या आप संवाद की अजीब स्थितियों का सामना करने से खुद को बचाते हैं? स्वस्थ और सफल संबंधों के लिए, चाहे वह निजी हो या व्यावसायिक, आत्मविश्वास से भरा हुआ इंटरपर्सनल संवाद कौशल आवश्यक है। एक बार यह सीख लिए जाने पर कि उनका प्रयोग कैसे करना है, ये कौशल आपके प्रभाव में वृद्धि करते हैं और लक्ष्य प्राप्ति में आपकी सहायता करते हैं। संवाद करने वालों को विशेष लाभ होता है, यदि उनके संबंध घनिष्ठता बढ़ाने वाली विश्वसनीयता और साख पर आधारित हैं। लेकिन केवल विश्वास और साख ही ज़रूरी नहीं हैं। आपको अपनी मौखिक और गैर मौखिक बातचीत में आत्मविश्वास व्यक्त करने के लिए विशिष्ट संवाद व्यवहार का प्रयोग करने की भी आवश्यकता होती है। यह पाठ्यक्रम आपको बताता है कि कैसे विश्वास, साख और विशिष्ट आत्मविश्वासपूर्ण संवाद व्यवहार, आत्मविश्वासपूर्ण संवाद है और आपके प्रभाव में वृद्धि करता है। यह आत्मविश्वास के साथ किए जाने वाले संवाद के फायदों को रेखांकित करता है, विश्वसनीयता और साख निर्माण की पड़ताल करता है, और स्पष्ट करता है कि कैसे विश्वास और साख के फलस्वरूप आत्मविश्वास से भरा हुआ संवाद होता है।

लक्षित दर्शक
जो व्यक्ति अपने इंटरपर्सनल संवाद कौशल का विकास या परिमार्जन करना चाहते हैं

अपेक्षित अवधि (hours)
1.0

अध्याय उद्देश्य

इंटरपर्सनल संवाद: आत्मविश्वास के साथ संवाद करना

  • आत्मविश्वास के साथ संवाद करने से जुड़े अनिवार्य तत्वों की अभिव्यक्ति की पहचान करना
  • यह पहचान करना कि इंटरपर्सनल संवाद में विश्वास और साख कैसे आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं
  • दिए गए संवाद परिदृश्य में आत्मविश्वासपूर्ण संवाद व्यवहारों का उपयोग और प्रभाव की पहचान करें
  • पाठ्यक्रम संख्या:
    comm_21_a01_bs_hi