व्यावसायिक मार्गदर्शन: मार्गदर्शन सत्रों का संचालन


ओवरव्यू/विवरण
लक्षित दर्शक
अपेक्षित अवधि
अध्याय उद्देश्य
पाठ्यक्रम संख्या


ओवरव्यू/विवरण
किसी भी मार्गदर्शन सत्र में उपयुक्त प्रश्नों को पूछने की प्रवृति का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले लोग अपने स्वयं के समाधानों को खोजने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाते है। और साथ ही वे इससे सजगतापूर्वक और अधिक सक्रियतापूर्वक जुड़ पाते हैं। लेकिन आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि कौन-कौन-से प्रश्न पूछे जाएं और उन्हें किस क्रम में पूछा जाए। संरचनात्मक तरीका अपनाने से इसमें मदद मिलती है और आप अच्छी तरह से समझ पाते हैं कि मार्गदर्शन पाने वाले लोग क्या हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए क्या स्पष्ट कार्य योजना अपनाई जाए। इस पाठ्यक्रम में यह बताया गया है कि प्रभावी मार्गदर्शन सत्र किस प्रकार आयोजित किये जाएं, जिनमें मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले की स्थिति को स्पष्ट किया जाना तथा उनके लिए उन सर्वश्रेष्ठ विकल्पों की पहचान और निर्धारण करना शामिल है जिन पर वह कार्य कर सकें। अंततः, पाठ्यक्रम में मार्गदर्शन सत्र को समाप्त करने संबंधी कार्य योजनाओं का वर्णन किया गया है, जिसमें समयानुसार कार्य पूरा करना, बाधाओं की पहचान करना, अंतिम तिथियों सहित योजना तैयार करना और आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान करने पर सहमत होना शामिल है।

लक्षित दर्शक
ऐसे मैनेजर जिन्हें अपना व्यावसायिक मार्गदर्शन कौशल विकसित करने की आवश्यकता है और जो इसे विकसित करना भी चाहते हैं।

अपेक्षित अवधि (hours)
1.0

अध्याय उद्देश्य

व्यावसायिक मार्गदर्शन: मार्गदर्शन सत्रों का संचालन

  • पहचानें कि मार्गदर्शन लेने वाले की वास्तविक स्थिति कैसे स्पष्ट की जाए
  • मार्गदर्शन लेने वाले की वास्तविक स्थिति की जांच करने के लिए कार्यनीतियों का उपयोग करें
  • विकल्पों के मूल्यांकन में मार्गदर्शन लेने वाले की सहायता मार्गदर्शक कितने तरीकों से कर सकता है, इसके उदाहरण पहचानें
  • मार्गदर्शन सत्र को समाप्त करने के लिए प्रयोग की गई चार कार्रवाइयों की पहचान करें
  • पाठ्यक्रम संख्या:
    mgmt_14_a02_bs_hi