समस्या समाधान: गहराई से सोचना


ओवरव्यू/विवरण
लक्षित दर्शक
अपेक्षित अवधि
अध्याय उद्देश्य
पाठ्यक्रम संख्या


ओवरव्यू/विवरण
नॉर्मन विंसेंट पील, जिन्होंने विस्तार से समस्याओं का विश्लेषण करने पर ज़ोर दिया था, ने एक बार कहा था, 'जब समस्या सामने आए, तो उसका अध्ययन तब तक करें जब तक आप उसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त न कर लें। उसके बाद उसकी कमज़ोरी ढूंढ़ें और समस्या को टुकड़ों में बांटें, इसके बाद अन्य सभी कार्य आपके लिए आसान हो जाएंगे'। समस्या निवारण प्रक्रिया में तथ्यों पर आधारित एक ईमानदार विश्लेषण दो मुख्य चरणों में किया जाता है: पहला जब आप मूल कारण का पता लगाने के लिए समस्याओं का विश्लेषण करते हैं और उसके बाद, जब आप संभव समाधानों का विश्लेषण और मूल्यांकन कर यह निर्धारित करते हैं कि इनमें से किसके सफल होने की अधिक संभावना है। इन प्रत्येक चरणों का विश्लेषण और मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। कारण-और-प्रभाव रेखाचित्र और पांच-क्यों आशय वाले प्रश्नों पर आधारित विश्लेषण उन उपकरणों के उदाहरण हैं जो समस्या के मूल कारणों की खोज करने में सहायता करते हैं। लागत-लाभ और फ़ोर्स-फ़ील्ड विश्लेषण सबसे बेहतर समाधान चुनने में सहायक हो सकते हैं। यह पाठ्यक्रम सच्चे, तथ्य-आधारित विश्लेषण के महत्व को पहचानने में आपकी सहायता करेगा और साथ ही यह दर्शाएगा कि जब आप समस्या के मूल कारण और सबसे बेहतर समाधान का पता लगाते हैं तो कुछ उपकरणों का प्रयोग आपकी किस प्रकार सहायता कर सकता है। इस पाठ्यक्रम में सबसे पहले समस्या विश्लेषण, समस्या विश्लेषण के चरणों और उन उपकरणों पर चर्चा की गई है, जिनका प्रयोग मूल कारणों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके बाद यह वर्णन किया गया है कि उपलब्ध विकल्पों में से सबसे बेहतर समाधान चुनते समय किस प्रकार मूल्यांकन और विश्लेषण का प्रयोग किया जाए, साथ ही कुछ ऐसे उपकरणों का वर्णन किया गया है जो आपके प्रयास को सार्थक बना सकते हैं।

लक्षित दर्शक
ऐसे लोग जो समस्या-समाधान और निर्णय लेने के कौशल का विकास या उनमें सुधार करना चाहते हैं

अपेक्षित अवधि (hours)
1.0

अध्याय उद्देश्य

समस्या समाधान: गहराई से सोचना

  • इसकी पहचान करना कि विशिष्ट तथ्य-आधारित विश्लेषण उपकरणों का कब प्रयोग करना चाहिए
  • समस्या का मूल कारण का पता लगाने के लिए, उन चरणों को लागू करें, जो पांच-क्यों आशय वाले प्रश्नों पर आधारित विश्लेषण के अंतर्गत दिए गए हैं
  • समस्या के सबसे बेहतर समाधान का पता लगाने के लिए लागत-लाभ विश्लेषण के इन चरणों को लागू करें
  • पाठ्यक्रम संख्या:
    pd_12_a03_bs_hi